Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: धोनी की सुपर ​किंग्स से भिड़ेंगे कोलकाता नाइट राइडर्स के योद्धा 

स्पोर्ट्स डेस्क:आज आईपीएल सीजन 11 का 33वां मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का दिनेश कार्तिक की कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा और यह मुकाबला आज रात 8 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

कोलकाता यह मैच अपने घर में खेल रही है लेकिन उसके लिए चेन्नई से पार पाना आसान काम नहीं होगा। दो साल बाद वापसी करने वाली चेन्नई की टीम ने जबरदस्त खेल खेला है। चेन्नई अपना आखरी मैच दिल्ली से जीत कर यहाँ आई है तो कार्तिक की टीम भी जबरजस्त फॉर्म में है। लेकिन दोनों के बीच खेले गए 19 मैचों में से 12 में चेन्नई को जीत मिली है।


टीमें कुछ इस प्रकार है

चेन्नई सुपर किंग्स : एमएस धोनी (कप्तान), शेन वॉटसन, अम्बाती रायडू, सुरेश रैना, सेम बिल्लिंग्स, रविंद्र जड़ेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर,मोनू सिंह, ध्रुव शोरे, क्षितिज शर्मा, चैतन्य बिश्नोई, कर्ण शर्मा.


कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान), क्रिस लिन, सुनील नारायण, रोबिन उथप्पा, नितीश राणा, शुभम गिल, आंद्रे रसेल, टॉम क्यूरेन, पियूष चावला, शिवम मोवी, कुलदीप यादव,विनय कुमार, रिंकू सिंह, केमरन डेलपोर्ट, जेवन सीयरलेस, अपूर्व वानखेड़े, ईशांक जग्गी, टॉम कुरेन.