Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: सनराइजर्स को हराकर चेन्नई ने सातवीं बार फाइनल में बनाई जगह

खेल डेस्‍क। इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद दो विकेट से शिकस्त देकर आईपीएल-11 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही चेन्नई ने सातवीं बार आईपीएल के फाइनल मुकाबले में जगह बनाई है।

सुपर किंग्स फॉफ डु प्लेसिस (नाबाद 67) की अर्धशतकीय पारी की मदद से पहले हैदराबाद हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। जवाब में सुपर किंग्स ने 5 गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

इससे पहले सुपर किंग्स को शून्य के स्कोर पर शेन वॉट्सन के रूप में पहला झटका लगा। चेन्नई ने एक समय अपने आठ विकेट 17.5 ओवर में 113 रन पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद डु प्लेसिस की बल्लेबाजी ने टीम को शानदार जीत दिलाई।