Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: राशिद का जलवा, फाइनल में चेन्नई से भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद

खेल डेस्‍क। आईपीएल सीजन 11 के दूसरे क्वॉलिफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 13 रन से हराते हुए दूसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है। सनराइजर्स के खिलाड़ी राशिद खान (नाबाद 34 रन , 19 रन पर तीन विकेट, एक रन आउट और दो कैच) राशिद मैन ऑफ द मैच रहे।

पहले बल्‍लेबाजी करनेे आर्ई हैदराबाद ने सात विकेट पर 174 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया इसके जवाब में कोलकाता ने अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन में कुछ खास नहीं कर पाई और नौ विकेट पर 160 रन ही बना पाई। हैदराबाद की टीम अब फाइनल में चेन्नई से भिड़ेगी जिससे उसे पहले क्वालीफायर में मुंबई में ही हार का सामना करना पड़ा था।

कोलकाता ने मात्र 3.2 ओवर में 40 रन की शानदार शुरुआत की और नौवें ओवर में कोलकाता का स्कोर एक विकेट पर 87 रन था लेकिन इसके बाद कोलकाता ने 31 रन के अंतराल में पांच विकेट गंवा दिए। हैदराबाद की टीम कोलकाता के खिलाफ मिली जीत से पहले जैसा प्रदर्शन कर रही थी उससे तो यही लग रहा था कि ये टीम फाइनल में शायद ही पहुंच पाए लेकिन ऐसा हुआ की टीम फाइनल में पहुंच गई।

source google