Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: मैच से पहले जानिये किसकी मददगार होगी एमसीए स्टेडियम पुणे की पिच

रविवार के दिन आज आईपीएल में दो मुकाबले खेले जाने वाले है जिसमें पहला मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला है। यह मैदान चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है क्योंकि एम ए चिदंबरम स्टेडियम को कावेरी जल विवाद के कारण वहां खेले जाने वाले मैच रद्द कर दिए गये थे।

इस मैदान पर आईपीएल में पिछले दो सालों में कई मुकाबले खेले गए थे, क्योंकि राइजिंग पुणे सुपरजायन्ट्स का यह होम ग्राउंड था, तो आइये मैदान के आंकड़ों पर भी नजर डालते है।

जानिये आईपीएल में कैसा रहा है महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एमसीए क्रिकेट स्टेडियम पर अब तक आईपीएल में 36 मुकाबले खेले गए है और इस सीजन में 4 मैच खेले गये है और आज 5 वां मैच खेला जाने वाला है और इसके बाद एक और मैच होने वाला है। तो इस मैदान पिच हमेशा बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छा रहा है।

एक नजर इन रिकॉर्ड पर भी

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर अब तक आईपीएल में कुल 36 मैच खेले गए है और इस सीजन में आज यह पांचवां मुकाबला होने वाला है।


इन 36 मुकाबलों में अब तक पहले बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाली टीम ने बराबर 18-18 मैच जीते है तो यहाँ इसका कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसे ज्यादा फायदा होगा।


वहीं यहाँ अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के औसतन स्कोर की बात करें तो यहाँ 158 रन औसतन स्कोर रहता है।


पहली पारी के मुकाबले यहाँ दूसरी पारी में औसतन कम रन बनते है। लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का स्कोर अक्सर 142 रन रहता है।


सर्वाधिक स्कोर- इसी साल के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 211 रन बनाये थे जो कि इस ग्राउंड पर सबसे बड़ा स्कोर है।


– सबसे कम स्कोर- वहीं यहाँ इस मैदान का सबसे कम स्कोर 73 रन है जो किंग्स इलेवन पंजाब ने राइजिंग पुणे सुपरजायन्ट्स के खिलाफ बनाये थे।


इस मैदान पर वो मैच शायद आपको भी याद होगा कि साल 2016 के आईपीएल में पुणे ने 195 रन बनाये थे और जिसके बाद गुजरात लायंस ने यह लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल कर दिया था जो कि सबसे अच्छा बेस्ट रन चेस है।


तो सबसे कम स्कोर बनाने के बाद भी यहाँ एक टीम को हार झेलनी पड़ी थी। जी हाँ, आपको बता दें कि 2012 के आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस ने 120 रन बनाये थे जिसके जवाब में पुणे वॉरियर्स की टीम 119 रन ही बना पायी थी।

The post IPL 2018: मैच से पहले जानिये किसकी मददगार होगी एमसीए स्टेडियम पुणे की पिच appeared first on SportzWiki Hindi.