Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: अर्दुभाग्य पूर्ण तरीके से मैच में अंबाती रायडू फिर हुए रन आउट देखिए वीडियो यहां

जयपुर  (स्पोर्ट्स डेस्क ) चेन्नई ने सोमवार को पुणे में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली डेयरडेवलिस को 13 रन से हराया और अंक तालिका में फिर से शीर्ष पर पहुंच गई । टीम की इस जीत में शेन वॉटसन और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अहम योगदान रहा।

 

वहीं टूर्नामेंट में सीएसके लिए अब तक बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले रायडू ने मैच में 41 रन बनाए लेकिन दुर्भाग्य पूर्ण तरीके से उन्हें रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा ।

 

धोनी के साथ बल्लेबाजी के दौरान रायडू इस अंदाज में रन आउट हुए कि क्रिकेट फैंस ही नहीं सीएसके टीम के उनके सहयोगी भी हंसे बिना नहीं रह पाए। पारी के आखिरी ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने फेंकी गेंद  पर  कप्तान  ने पुल शॉट लगाया। धोनी इस शॉट को सही तरीके से कनेक्ट नहीं कर पाए ।

 

गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर ऋषभ पंत तक पहुंची जिन्होंने एक मुश्किल कैच ड्रॉप कर दिया । इसी दौरान रायडू ने सिंगल चुराकर स्ट्राइकिंग एंड पर पहुंचने का फैसला किया ।

 

नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर पहुंचने के बाद उऩ्हें विकेट बचाने के लिए वापस अपने एंड पर आना था। रायडू ने वापसी की दौड़ लगाई कि इसी बीच बोल्ट ने नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर विकेट को हिट करते हुए उन्हें रन आउट कर दिया। इस पूरे वाक्य के दौरान रायडू के दौड़ने का अंदाज ऐसा था कि हर कोई हंसे बिन नहीं पाया।

 

The post IPL 2018: अर्दुभाग्य पूर्ण तरीके से मैच में अंबाती रायडू फिर हुए रन आउट देखिए वीडियो यहां appeared first on समाचार नामा.