Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018 : वॉटसन के शतक से तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी चेन्नई

खेल डेस्‍क। ऑलराउंडर शेन वॉटशन के शानदार 117 (नाबाद) रनों की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविवार को सनराइसजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर आईपीएल 2018 का ताज हासिल किया। शेन वॉटसन ने 57 बॉल पर नाबाद 117 रन की पारी खेली और वह अंत तक आउट नहीं हुए। इस शतकीय पारी की बदौलत सीएसके ने 9 बॉल शेष रहते यह मैच अपने नाम कर लिया।

जोस बटलर और बेस की शनदार पारी की बदौलत संभली इंग्लैंड की पारी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में तीसरी बार IPL खिताब पर कब्जा किया। इसके पहले सिर्फ मुंबई इंडियंस ही तीन बार IPL टूर्नामेंट को जीतने में कामयाब रही थी।

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 178 रनों का मजबूत स्कोर बनाया था। हैदराबाद के गेंदबाजों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया था उसे देखकर लगा कि चेन्नई के लिए यह मैच जीत बेहद मुश्किल होगी, चेन्नई ने 18.3 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

source google