खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग टी20 के 47वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को रविवार को खेले गए दुसरे मुकाबले में मुंबई इंडियन्स को दो ओवर शेष रहते हुए सात विकेट से हराकर आईपीएल-11 के प्लेआफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकार रखा है।
IPL 2018: रायुडू का शतक, चेन्नई की जीत से प्लेऑफ में जगह पक्की
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर ने 53 गेंदों पर नाबाद 94 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 5 छक्के लगाए। बात दें आईपीएल-11 में बटलर लगातार पांचवीं बार 50 या इससे अधिक रन की पारी खेली है। बटलर को उनकी तुफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 168 का स्कोर बनाया, जिसे रॉयल्स ने 18 ओवर में ही तीन विकेट पर हासिल कर लिया। रॉयल्स की तरफ से जोफ्रा आर्चर 16 रन देकर दो विकेट और बेन स्टोक्स 26 रन देकर दो विकेट लिए। बात दें राजस्थान रॉयल्स की जीत से चेन्नई सुपरकिग्स की प्लेआफ में जगह पक्की हो गई है।