Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: एक बार फिर धोनी ने छक्का लगाकर जीताया मैच, लेकिन इस बार बन गया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

आईपीएल के हर मैच में एक नया रिकॉर्ड स्थापित हो रहा है. इसका हर मैच काफी शानदार साबित हो रहा है. इसी के साथ 4 टीमें अपने शानदार प्रदर्शन के कारण प्ले ऑफ में अपनी जगह बना चुकी हैं. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम शामिल हैं.

चेन्नई ने हासिल की जीत 

वहीं दूसरी ओर आईपीएल की प्रबल दावेदार किंग्स इलेवन पंजाब की टीम कल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से 5 विकेट से हारने के बाद इससे बाहर हो गयी. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 153 रन का टारगेट सेट किया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने 19.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया.

धोनी के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड

इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी गेंद में छक्का मारकर एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया. आखिरी गेंद में छक्का मारकर मैच जीताना धोनी की आदत बन गया है. धोनी यह कारनामा पहले सिर्फ वनडे फ़ॉर्मेट में करते थे, पर अब वह टी-20 में भी अपनी कला का प्रदर्शन करने लगे हैं.

ऐसा ही रविवार, 20 मई को धोनी ने पंजाब के खिलाफ अखिरी गेंद में छक्का लगा कर अपनी टीम को जीत दिलाई. धोनी ने इस छक्के के साथ ही अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया. आईपीएल में पांचवी बार धोनी ने छक्का मार कर अपनी टीम को मैच जिताया है.

आखिरी गेंद पर छक्का मार कर टीम को जिताते हैं धोनी

धोनी ने कल के मैच में सात गेंदों का सामना किया. उन्होने अपनी टीम के नाबाद 16 रौनों की पारी खेली जिसमें एक छक्का और 1 चौका भी शामिल है. उन्होंने अपना आखिरी छक्का अंतिम गेंद पर मार कर मैच जिताया. उन्होंने इससे पहले 25 अप्रैल को बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में छक्का मारकर चेन्नई को जिताया था. इतना ही नहीं. वनडे फ़ॉर्मेट की बात करें तो धोनी ने साल 2011 में भी कुछ ऐसा ही कारनामा किया था.

वर्ल्डकप के मौके पर भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया था. श्रीलंका और भारत के बीच मुकाबला हुआ था. तब धोनी  ने अंतिम गेंद पर छक्का मार कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.

The post IPL 2018: एक बार फिर धोनी ने छक्का लगाकर जीताया मैच, लेकिन इस बार बन गया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.