Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: हैदराबाद के बाद अब प्लेऑफ में पहुंच सकती है ये तीन टीमें

स्पोर्ट्स डेस्क:आईपीएल के 11वें सीजन में अब तक 43 मैचे खेले जा चुके हैं और सभी टीम प्लेऑफ में जाने के लिए भरपूर कोशिश कर रही है। आज हम आपको इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं

इस सीजन के ​प्लेऑफ में सबसे पहले सनराइजर्स हैदराबाद 18 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पहुंचकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।

चेन्नई सुपर किंग्स 14 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर बनी हुई और चेन्नई ने लगभग प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का करने वाली दूसरी टीम बनने वाली है।

किंग्स इलेवन पंजाब ने इस सीजन में अभी तक शानदार पदर्शन किया जिसके कारण वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है और अगर पंजाब का यह प्रदर्शन ऐसा ही रहा तो वह भी प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरे टीम बन सकती है।

राजस्थाान, कोलकता और मुंबई से जो भी टीम अपने आने वाले मैचों में अच्छी रन रेट की साथ मैच जितती है तो उसी टीम का प्लेऑफ में जाने का टिकट पक्का हो सकता है। इस सीजन में दिल्ली और बैंगलोर का प्लेऑफ में जाने का रस्ता लगभग बंद हो चुका है। लेकिन क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल माना जाता है और इसमें हारने वाली टीम जीत सकती है और जीतने वाली टीम हार भी सकती है।

टीम मैच जीत हार रन रेट अंक
सनराइजर्स हैदराबाद 11 9 2 +0.473 18
चेन्नई सुपर किंग्स 11 7 4 +0.370 14
किंग्स इलेवन पंजाब 10 6 4 +0.097 12
मुंबई इंडियंस 11 5 6 +0.529 10
कोलकाता नाइट राइडर्स 11 5 6 -0.359 10
राजस्थान रॉयल्स 11 5 6 -0.484 10
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 10 3 7 -0.361 06
दिल्ली डेयरडेविल्स 11 3 8 -0.447 06


Herald