केन विलियम्सन की कप्तानी वाली टीम सनराइज़र्स हैदराबाद टॉप पर चल रही है। लेकिन ओपनर शिखर धवन की फॉर्म चिंता का सबब बनी हुई है। कोहनी में लगी चोट के बाद से धवन, बल्ले के साथ संघर्ष कर रहे हैं।

हालाँकि 10 मई को धवन अपने होम ग्राउंड यानी फ़िरोज़ शाह कोटला स्टेडियम पर उतरने वाले हैं। धवन ने अपने आईपीएल करियर के लगभग 10 प्रतिशत से ज्यादा रन इसी मैदान पर बनाए हैं। उनका बल्ला इस स्टेडियम पर जमकर बरसता है।

लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म कुछ और ही कहती है। अब तक खेले 9 मैचों में उन्होंने एक अर्धशतक के साथ केवल 198 रन बनाए हैं। ज़ाहिर तौर पर धवन को डेविड वार्नर की कमी खल रही है। क्यूंकि पिछले चार सालों से दोनों एक साथ खेल कर कई रिकॉर्ड बना चुके हैं।
सनराइज़र्स हैदराबाद के कोच ‘टॉम मूडी’ ने हालाँकि भारतीय ओपनर का बचाव किया है। टॉम ने साफ़ तौर यह मानने से पर इंकार किया कि धवन आउट-ऑफ़-फॉर्म हैं। उन्होंने कहा कि,“धवन आईपीएल में बहुत अच्छी फॉर्म के साथ उतरे थे, लेकिन चोट के बाद से उनकी रन बनाने की गति पर भी असर पड़ा है।”

इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने आगे कहा,
“शिखर धवन उन खिलाड़ियों में से नहीं हैं जो ख़राब फॉर्म के कारण उदास होकर बैठ जाएँ। अगर यह धवन का दिन होता है तो वह दूसरी टीमों के लिए एक बुरे सपने की तरह सामने आता है।”
लगातार कठिन हो रही पिचों को लेकर मूडी ने कहा,
“लीग की शुरुआत में रही पिचों की तुलना अगर मौजूदा पिचों से करें तो यह काफी हद तक बदल चुकी हैं। पिचों पर रन बनाने मुश्किल होते जा रहे हैं, यही कारण रहा है कि हमारी टीम बड़े स्कोर खड़े करने में नाकाम रही है।”

विस्फोटक किवी बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने भी माना कि पिच पहले के मुकाबले बदल चुकी हैं। राजस्थान बनाम पंजाब मैच के संबंध में मुनरो ने कहा,कि
“बॉल का शुरुआती ओवरों में स्पिन होना असामान्य सी बात लगती है। लेकिन कोटला की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होने वाली है और हम जरुर ही बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल होंगे।”
The post IPL 2018: दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ हैदराबाद की टीम में शामिल है वो खिलाड़ी जो अकेले दिला सकता है जीत appeared first on SportzWiki Hindi.