Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018 में विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे इस दिग्गज को इंग्लिश कैप्टन मोर्गन ने बताया अपना पसंदीदा खिलाड़ी

कल 13 मई को वानखेड़े में खेले गए मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में रॉयल्स ने शानदार जीत दर्ज की. इस जीत में जॉस बटलर ने अपनी 94 रनों की विस्फोटक पारी से हर किसी को हैरान कर दिया और मैदान में धमाल मचाते नजर आये. इस जीत के बाद इंग्लैड के कप्तान इयोन मॉर्गन बटलर की तारीफ़ करने से खुद को नहीं रोक नहीं पाए और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत ट्विट किया.

आइये आपको बताते हैं इयोन मॉर्गन ने बटलर की धमाकेदार बल्लेबाजी को देखकर क्या कहा है.

दरअसल वानखड़े में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेटों से मुंबई को उनके घर में हरकार खूबसूरत जीत दर्ज की है. इस जीत के बाद हर कोई रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी और इंग्लिश क्रिकेटर जॉस बटलर की तारीफ़ करता नहीं थक रहा है.

गौरतलब है कि, बटलर ने अपनी टीम की तरफ से खेलते हुए काफी धमाकेदार पारी, खेली जिसने टीम को जीत हासिल कराई. बता दें की बटलर ने 53 गेंदों में 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसकी मदद से रॉयल्स को बढ़त हासिल हुई.

जॉस बटलर की धमाकेदार पारी देखने के बाद इंग्लिश क्रिकेटर और इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने बटलर की तारीफ़ में एक ख़ास ट्विट किया. मॉर्गन ने लिखा “सर यु आर ग्रेट, आप मेरे चहेते खिलाड़ी हैं.” 

बता दें की जॉस बटलर भी इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं जो इन दिनों राजस्थान रॉयल्स की तरफ से धमाल मचा रहे हैं.

England captain Eion morgan impressed with Jos Buttler performance

बटलर ने इस सीजन अब तक 5 पारियां खेली हैं जिसमे उनके 50 से अधिक रन शामिल हैं. बटलर की लगातार 5 अर्धशतकीय पारी कुछ इस प्रकार हैं, 67, 51, 82,95* और 94* जिसमे दो बार वह नाबाद 100 के करीब पहुंचे हैं.

The post IPL 2018 में विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे इस दिग्गज को इंग्लिश कैप्टन मोर्गन ने बताया अपना पसंदीदा खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.