आईपीएल 2018 में चार टीमों ने क्वालीफायर में जगह बना चुकी है. जिसके बाद अब पहला क्वालीफायर मैच कल रात चेन्नई सुपर किंग्स तथा सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था जिसमें उन्होंने 2 विकेटों से जीत हासिल की है। इससे पहले कल एकमात्र महिला खिलाड़ियों का भी मैच खेला गया था जिसमें भारत ही नहीं बल्कि देश विदेश की महिलाओं ने अच्छा खेल दिखाया।

इस दौरान इसके बाद क्रिकेट जगत की महिला खिलाड़ियों ने भी अपने आईपीएल के सबसे अच्छे मोमेंट के बारे में बताया है। बता दें कि ईएसपीएन क्रिकइन्फो के साथ बातचीत में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर एलिस पैरी ने इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे अच्छे मोमेंट के बारे में बताया है। उन्होंने कहा है, “आईपीएल का सबसे अच्छा मोमेंट मेरे लिए साल 2008 के आईपीएल में न्यूज़ीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम की शतकीय रही है. जो उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ नाबाद 158 रन बनाये थे और अब पहली बार आईपीएल को लाइव देखने का मौका मिला है जो बहुत अच्छा लग रहा है।”

एलिस पैरी जो अपनी खूबसूरती के लिए महिला खिलाड़ियों में दुनिया भर में लोकप्रिय है और यह ऑस्ट्रेलियाई टीम की एक अहम खिलाड़ी है।
जबकि विराट कोहली को लेकर कई बार चर्चाओं में आ चुकी डेनियल व्याट ने भी अपने आईपीएल के बेस्ट मोमेंट के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, “साल 2016 के आईपीएल में विराट कोहली की बल्लेबाजी मेरे लिए सबसे अच्छा मोमेंट है। मुझे नहीं पता, कि उस सीजन में विराट ने कितने शतक बनाये थे, लेकिन हर मैच में खूब रन बना रहे थे।”

गौरतलब हो, कि डेनियल व्याट जो हमेशा से ही विराट कोहली को लेकर चर्चा में रही है और यहाँ तक तो इन्होंने एक बार कोहली को शादी करने का प्रस्ताव भी दे चुकी है। एकाद बार ये दोनों एक साथ नजर भी आये है।
एकमात्र महिला आईपीएल मैच में सुपरनोवास और ट्रेलब्लेजर्स नामक टीमें आमने-सामने थी जिसमें सुपरनोवास ने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर मुकाबला जीता था।
The post IPL 2018: एलिसा पैरी और डेनियल व्याट को आईपीएल के ये ख़ास मोमेंट आये बेहद पसंद appeared first on SportzWiki Hindi.