Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: जानिए हार के बाद क्या बोले सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटोर वीवीएस लक्ष्मण

शेन वॉटसन मैच में पहली 10 गेंदों में एक रन भी नहीं बना सके थे, लेकिन बाद में चेन्नई के जीत के कारण बने। उसके बाद, पीछे नहीं देखा और रन बनाते रहे। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 178 रन बनाये थे जिसमें सबसे ज्यादा रन युसूफ पठान ने 45 रन बनाये।

इस प्रकार आईपीएल में दो साल बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह खिताब अपने नाम कर दिया है और मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी टीम बन गयी है जिन्होंने तीन बार फाइनल जीता है।

सनराइजर्स हैदराबाद की हार के बाद पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और टीम के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “इस आईपीएल में सनराइजर्स के प्रदर्शन पर बहुत गर्व है, मैं शानदार प्रयासों और अच्छे खेल के लिए सनराइजर्स हैदराबाद परिवार के प्रत्येक सदस्य का धन्यवाद करता हूं। आज मैच में शेन वाटसन ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को एक योग्य जीत दिलाई है, उनको इस जीत की बधाई।”

क्या हुआ था आज के मैच में

मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 178 रन बनाये लेकिन इनका यह स्कोर कम पड़ गया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन युसूफ पठान ने 45 रन बनाये जबकि गेंदबाजी में लुंगी एंगीडी ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की।

179 रन बनाने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरुआत जरूर धीमी दी, लेकिन बाद में शेन वॉटसन ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतक बनाया और अपनी टीम को 19 वें ओवर में ही जीता दिया। शेन वॉटसन ने आज अपनी पारी में पहली 10 गेंदें खाली खेली थी. जिसके बाद इन्होंने गेंदबाजों की खूब धुनाई की और मुकाबले में सफलता पायी।

The post IPL 2018: जानिए हार के बाद क्या बोले सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटोर वीवीएस लक्ष्मण appeared first on SportzWiki Hindi.