स्पोर्ट्स डेस्क:कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को तीन रन से हरा दिया। लोकेश राहुल और एरोन फिंच के साथ मिलकर 111 रनों की साझेदारी की लेकिन फिर भी अपनी टीम को मैच नहीं जीता सकें और राहुल ने कल 94 रनों की पारी खेली लेकिन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके किंग्स इलेवन पंजाब को हरा दिया।
मैच खत्म होने के बाद राहुल और हार्दिक ने एक-दूसरे की जर्सी बदली और हार्दिक पंड्या ने पंजाब की और राहुल ने मुंबई इंडियन की टीशर्ट पहनकर अच्छे दोस्त होनी का संदेश दिया है।
राहुल ने कहा जर्सी को बदला फुटबॉल में होता है लेकिन हमने इसे क्रिकेट के मैदान पर करके कुछ नया करने का प्रयास किया है।
इस जीत के साथ मुंबई अंक तालिका में 12 अंको के साथ नंबर 4 पर है और प्लेअॅाफ में जाने के लिए उसे अपने आखीरी मैच में अच्छी रन रेट के साथ मैच जीतना होगा।
राहुल ने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है।
Herald