Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: लोकेश राहुल की दीवानी हुई ये खुबसुरत पाकिस्तानी लड़की, कुछ यूँ दिखाया अपना प्यार

लोकेश राहुल ने कल किंग्स इलेवन पंजाब को अपनी एक लाजबाव पारी खेलकर जीत दिला दी। इस पारी में लोकेश राहुल ने 54 गेंदों में 84 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। इस मैच में एक वक्त राजस्थान रॉयल्स ने अच्छी पकड़ बना ली थी। गेल, मयंक अग्रवाल ने एक विकेट लेकर राजस्थान ने गेम में पकड़ बना ली थी। उसके थोड़ी देर के बाद करुण नायर और अक्षर पटेल भी आउट हो गए।

राहुल की लाजबाव पारी

हालांकि दूसरी छोर से लोकेश राहुल टिके रहे और टीम को जीत दिला दी। उनकी इस पारी के फैन भारत में तो बहुत सारे लोग हो ही गए हैं। भारत के अलावा पाकिस्तान की एक खास लड़की भी लोकेश राहुल की पारी देखकर उनकी दिवानी हो गई है।

पाकिस्तानी जनर्लिस्ट भी हुई फैन

दरअसल, पाकिस्तान की एक स्पोर्ट्स जनर्लिस्ट लोकेश राहुल की पारी देखकर उनकी फैन हो गई। पाकिस्तान की खूबसूरत स्पोर्ट्स एंकर जैनब अब्बास को भी राहुल ने अपनी इस पारी से दीवाना बना लिया। राहुल की पारी देख जैनब अब्बास खुद को प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं सकी। राहुल की मैच विनिंग पारी के बाद पाकिस्तान की खूबसूरत एंकर ने एक प्यारा ट्वीट किया।

जैनब अब्बास ने लिखा,

“लोकेश राहुल शानदार, गजब की टाइमिंग, देखकर मजा आ गया.”

 

विराट और रोहित के साथ भी फोटो हुई थी वायरल

गौरतलब है कि जैनब अब्बास पाकिस्तानी न्यूज चैनल में स्पोर्ट्स एंकर हैं। आईपीएल की तर्ज पर पाकिस्तान में शुरू हुई पाकिस्तान सुपर लीग में भी एंकरिंग करती हैं. उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ सेल्फी लेकर भी काफी सुर्खियां बटौरी थी।

उन्होंने अपनी टीम की जीत के लिए समय के हिसाब से बल्लेबाजी की। लोकेश ने थोड़ा धीरे खेलकर टीम का विकेट बचाया और बाद में मार्कस स्टोयनिस के साथ मिलकर जीत की तरफ कदम बढ़ाया। पहले मार्कस ने शॉट खेलने शुरू किए और फिर लोकेश ने अपनी आखिरी 11 गेंदों में 36 रन मारकर टीम को जीत दिला दी।

The post IPL 2018: लोकेश राहुल की दीवानी हुई ये खुबसुरत पाकिस्तानी लड़की, कुछ यूँ दिखाया अपना प्यार appeared first on SportzWiki Hindi.