Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: धवन और विलियम्सन की तूफानी पारी के आगे फीकी पड़ी ऋषभ पन्त की शतकीय पारी

इण्डियन प्रीमियर लीग का 42वां मैच आज,यानि 10 मई को दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. दिल्ली के फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स को मात दे दिया।

पंत के शतकीय पारी की बदौलत दिल्ली ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर

टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आयी दिल्ली डेयरेडविल्स की शुरूआत कुछ खास नहीं रही और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ 9 और जेसन राॅय महज 11 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान श्रेयस अय्यर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और वे भी 3 रन बनाकर चलते बने.

हालांकि इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और महज 63 गेंदों पर 128 रनों की धमाकेदार पारी खेल डाली. उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में 187 रन बना डाले थे. इस दौरान उनके 5 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन चले गए।

कुछ ऐसा रहा सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी

बात अगर सनराइजर्स हैदराबाद गेंदबाजी को लेकर तो इस टीम की तरफ से जिस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए। वे शाकिब अल हसन रहे,जिन्होंने 4 ओवर की गेदबाजी करके 2 विकेट हासिल किए. वहीं दूसरी तरफ भूवेन्श्वर कुमार को भी एक विकेट मिला।

9 विकेट से मिली हैदराबाद को जीत

मिले इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरूआत भी कुछ खास नहीं रही और सलामी बललेबाज एलेक्स हेल्स महज 14 रन बनाकर चलते बने. हालांकि दूसरे छोर पर खड़े शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाज का परिचय दिया और 92 रनों की धमाकेदार पारी की बदौलत अपनी टीम को जीत के मुहाने पर पहुंचा दिया।

वहीं दूसरी तरफ कप्तान केन विलिम्सन ने भी कप्तानी पारी खेलते हुए धवन का साथ दिया और  80 रन बनाकर अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी।

The post IPL 2018: धवन और विलियम्सन की तूफानी पारी के आगे फीकी पड़ी ऋषभ पन्त की शतकीय पारी appeared first on SportzWiki Hindi.