Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: रैना की बेटी की बर्थडे पार्टी में ब्रावो के साथ डांस करती नजर आई धोनी की बेटी जीवा

स्पोर्ट्स डेस्क:आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स प्ले-ऑफ में अपनी जगह बना चुकी है और ऐसे में सभी खिलाड़ी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। रैना की बेटी ग्रेसिया का जन्म 15 मई 2016 को हुआ था और कल रैना ने अपनी बेटी का बर्थडे मनाने के लिएपार्टी भी रखी।

सुरेश रैना की बेटी की बर्थडे पार्टी में चेन्नई सुपर किंग्स के लगभग सभी खिलाड़ियों ने पार्टी का जमकर मजा लिया। इस पार्टी में धोनी की बेटी जीवा ने भी खूब मस्ती की और ब्रावो के साथ डांस करती नजर आई।

अक्‍सर हरभजन की बेटी,सुरेश रैना की बेटी के साथ जीवा दि‍खाई देती हैं। ग्रासिया के केक काटने के समयधोनी पीछे खड़े नजर आ रहे हैं।

इस पार्टी में ब्रावो ने गानागाकर सबकोनचाया और धोनी की बेटी जीवा ने भी ब्रावो के साथ डांस किया।



Herald