Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का यह मुकाबला है ‘करो या करो का’ दोनों टीमों में से कोई भी हारा तो बाहर होना तय

इंडियन प्रीमियर लीग के 11 वें सीजन में आज राजस्थान रॉयल्स तथा चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाने वाला है। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर रात 8 बजे से खेला जाने वाला है जो राजस्थान के लिए ‘करो या मरो’ वाला रहने वाला है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अब तक इस सीजन ऐसा कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन अभी इनके पास अच्छा मौका।

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने हार की हैट्रिक बनाने के बाद जयपुर में खेले गए पिछले मैच में जीत के साथ अच्छी वापसी की है लेकिन इनका परिणाम क्या होने वाला है वो सभी को पता ही है लेकिन फिर भी इनके पास अभी उम्मीदें है। आज यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेला जाने वाला है जिसमें पुणे में मिली करारी हार का बदला लेने का भी अच्छा मौका है और प्लेऑफ़ की रेस में भी बने रहने के लिए भी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अभी तक कुछ भी प्रभावी प्रदर्शन नहीं किया है और 10 मैचों में 4 में जीत मिली है तो 6 मुकाबलों में हार का सामना भी करना पड़ा है इस कारण टीम के अभी 8 अंक है और छठे नंबर पर बनी हुई है लेकिन अब इन्हें प्लेऑफ़ में पहुंचना है तो बाकी बचे सभी मैचों में भी अच्छे और बड़े अंतर से जीत हासिल करनी पड़ेगी नहीं तो प्लेऑफ़ से बाहर हो जायेगी।

इससे पहले आपको यह भी बता दें कि यह मैच आज राजस्थान के लिए बेहद ख़ास रहने वाला है क्योंकि अगर इस मैच में भी हार मिल गयी आज ये इस सीजन के प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हो जायेंगे और चेन्नई दूसरी टीम बन जायेगी क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद कल खेले गये मुकाबले में दिल्ली को हराकर प्लेऑफ़ में पहुँचने वाली पहली टीम बनी। यह मैच आज रात आठ बजे खेला जाने वाला है।

The post IPL 2018: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का यह मुकाबला है ‘करो या करो का’ दोनों टीमों में से कोई भी हारा तो बाहर होना तय appeared first on SportzWiki Hindi.