स्पोर्ट्स डेस्क:आईपीएल 2018 में मंगलवार को राजस्थान रॉयल ने पंजाब को 15 रनों से हरा दिया है। पंजाब की तरफ से ओपनर केएल राहुल ने 95 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकें तो राजस्थान के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 82 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर रॉयल के लिए एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर सकें। इस जीत के बाद राजस्थान प्लेऑफ में अपनी जगह बरकरार रखने के लिए थोड़ी उम्मीद बचाकर रख ली है।
राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और राजस्थान ने 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 158 रन बना पाई। राजस्थान राॅयल्स से मिले 159 रनों के लक्ष्य के जवाब में उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने खराब शुरूआत की आैर वह 7 विकेट खोकर महज 143 रन ही बना सकें।
आस्ट्रेलियाई गेंदबाज टाए ने चार ओवर में 34 रन देकर चार विकेट ले लिये और अब पर्पल कैप उनके पास आ गई है। राहुल ने 70 गेंदों में 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 95 रनों की पारी खेली जो उनका आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर भी है।
Herald