Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: हैदराबाद और दिल्ली में जाने किसकी मददगार होगी दिल्ली की फिरोजशाह कोटला, जाने कौन बन सकता है विजेता

आईपीएल के 11 वें सीजन में आज दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है जिसमें दिल्ली की कोशिश यही रहेगी कि मैच में जीत हासिल करके अच्छी वापसी करें और उनके घर में मिली हार का बदला लें। दोनों ही टीमों ने पिछला मुकाबला 5 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जिसमें हैदराबाद ने दिल्ली को हराया था।

आज का मुकाबला दिल्ली के फिरोज शाह कोटला क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला है जिसमें सबकी यही निगाहें रहेगी कि आखिर इस मैच में दिल्ली की टीम जीत पाती है या नहीं। तो आज एक बार नजर डालते है इस ग्राउंड पर कि, यहाँ रिकॉर्ड कैसे है।

2018 के आईपीएल में क्या रहा है हाल

इस सीजन में अभी तक फिरोज शाह कोटला क्रिकेट ग्राउंड पर अभी तक 3 ही मैच खेले गए है जिसमें दिल्ली ने 2 में जीत हासिल की है तो एक में हार भी झेलनी पड़ी है। तो इस मैच के बाद भी अभी तीन मुकाबले खेले जाने बाक़ी है।

ग्राउंड पर खेले गए आईपीएल मैचों का कैसा रहा है हाल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस मैदान पर अभी तक 63 मैच हुए है जिसमें पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी का पलड़ा लगभग बराबर का ही रहा है क्योंकि 63 में से 30 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है तो पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 32 में बाजी मारी है और एक मैच रद्द हुआ है।

कैसा रहता है औसतन स्कोर

फिरोज शाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मैचों में अगर हम औसतन स्कोर की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का स्कोर 162 रहता है तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का स्कोर इनसे थोड़ा कम 147 रहता है।

एक नजर इन रिकॉर्ड पर भी

साल 2011 के आईपीएल में शायद आपको यहाँ खेले गए मुकाबले में बारे जानकारी होगी, अगर नहीं है तो आपको बता दें कि 23 अप्रैल 2011 को यहाँ दिल्ली डेयरडेविल्स तथा किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला खेला गया था जिसमें दिल्ली ने 231 रन बना डाले थे जो कि यहाँ का सबसे बड़ा स्कोर है। मैच में दिल्ली की तरफ से डेविड वॉर्नर और सहवाग ने 77-77 रनों की पारियां खेली थी और यह मैच महज 29 रनों से ही जीती थी।

सबसे कम स्कोर की अगर हम बात करें तो यहाँ इस मैदान पर सबसे कम स्कोर 66 रन है जो कि दिल्ली ने ही बनाया है। इनके सामने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम थी जिन्होंने 212 रन बनाये थे।

सबसे बेस्ट सक्सेसफुल रन चेस

बीते साल दिल्ली डेयरडेविल्स और गुजरात लायंस के बीच यहाँ एक हाई स्कोरिंग मुकाबला खेला गया था जिसमें गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाये थे और दिल्ली ने ऋषभ पन्त के तूफानी 97 और संजू सैमसन के 61 रनों की बदौलत मैच दिल्ली महज 17.3 ओवर में ही जीत गयी थी।

इस तरह यह मैदान रनों के मामले में बहुत ख़ास रहा है और आज भी यही देखने को मिलेगा कि यह मैच होता है और खासतौर से दिल्ली के तीन युवाओं श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ पर निगाहें रहेगी।

The post IPL 2018: हैदराबाद और दिल्ली में जाने किसकी मददगार होगी दिल्ली की फिरोजशाह कोटला, जाने कौन बन सकता है विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.