आईपीएल 2018 से सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी का पत्ता काट दिया है। आपको बता दें कि एक बेहद रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 रनों से शिकस्त दे दी। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन 50 रनों की तूफानी पारी खेली जिसके लिए उन्हें मैन आॅफ द मैच से नवाजा गया।
मैच जीतने के बाद कप्तान केन विलियमसन ने गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्ध कौल की जमकर तारीफ की। केन ने कहा कि हमने 150 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। भुवनेश्वन और कौल की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत हम जीत सके।वहीं आईपीएल 2018 से बाहर हो चुकी आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने बेहद भावुक बयान दिया।
उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन नहीं किया। हमने गलत तरीके के शॉट लगाए। उन्होंने कहा हमें हारना ही था, हम इसी लायक थे।
कोहली ने कहा कि गेंदबाजी की बदौलत यदि हम 10-15 रन कम देते तो परिणाम कुछ और होता। हांलाकि प्रेशर में सनराइजर्स के कुछ खिलाड़ी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हैं। जहां तक गेंदबाजी का सवाल है हैदराबाद की टीम चैन्नई और पंजाब से काफी बेहतर है।
Herald