खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में कल रात हुए रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली डेयरडेविल्स को मात दी। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन 21 रन की ठोस शुरूआत के बाद उसने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे।
क्या घरेलू मैदान पर सनराईजर्स का सूर्य अस्त कर पाएगी दिल्ली की सेना
हैदराबाद ने एक विकेट खोकर 18.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और कप्तान केन विलियमसन के बीच 176 रन की साझेदारी की मदद से नौ विकेट से जीत दर्ज करके आईपीएल प्लेऑफ में जगह बना ली।
इसके साथ ही दिल्ली के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद कर दिए। दिल्ली के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (नाबाद 128 रन) की सर्वश्रेष्ठ पारी के बावजूद दिल्ली को हरा का सामना करना पडा।