Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2018: राजस्थान से हार के बाद प्रीति जिंटा ने वीरेंद सहवाग से की थी बदसूलूकी,अब सहवाग ने भी दिया करारा जवाब

कल तक प्रीति जिंटा और क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बीच सबकुछ अच्छा था। लेकिन एक हार ने दोनों के बीच तल्खी बढ़ा दी। अब टीम की मालकिन और मेंटोर के बीच सबकुछ अच्छा नहीं है। इसकी वजह राजस्थान के हाथों टीम को मिली हार है। खबरों के मुताबिक हार के बाद प्रीटी जिंटा ने बेहद गंदे अंदाज से टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज सहवाग से बात की।

प्रीति जिंटा ने सहवाग से टीम की हार को लेकर कई सहवाग से कई सवाल दागे। सूत्रों की माने तो सहवाग से प्रीति का बात करने का अंदाज बेहद तल्ख था।

भद्दा था बात करने का अंदाज

सहवाग पिछले पांच साल से किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़े हैं। लेकिन प्रीति जिंटा के बात करने का अंदाज सहवाग को बिल्कुल भी नहीं पसंद आया । बता दें कि किंग्स इलेनव पंजाब फ्रेंचाइजी का मालिकन हक प्रीति जिंटा,नेस वाडिया और बिजनेसमैन मोहिन बर्मन के पास है। पूरी शिद्दत के साथ काम करने वाले सहवाग ने इस बार टीम में जान फूंकने का काम किया था। हालांकि उन्हें नहीं पता था कि एक हार के बाद उनसे बदतमीजी से बात की जाएगी।

आश्विन बने बदसूलूकी की वजह

प्रीति जिंटा ने सहवाग से बेहद आपत्तिजनक अंदाज में बात किया। इसकी वजह टीम के कप्तान आर आश्विन बने। खबरों के मुताबिक टीम की मालकिन प्रीति जिंटा आश्विन को 3 नंबर पर उतरने में भड़क गई। बता दें कि राजस्थान के खिलाफ आश्विन को करूण नायर और मनोज तिवारी से पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतारा गया। इस मैच में आश्विन शून्य पर आउट हो गए थे। खबरों के मुताबिक प्रीति ने हार का आरोप

 ‘प्रीति ने इस फैसले और हार को लेकर सारा दोष सहवाग पर मढ़ दिया और पूर्व बैट्समैन पर जमकर भड़ास निकाली।’

सहवाग ने सौम्यता से की बात

हालांकि प्रीति जिंटा के अंदाज पर पलटवार करते हुए सहवाग ने बेहद सौम्य अंदाज में बात की। वहीं प्रीति जिंटा का गुस्सा सातवें अंदाज में था। सूत्रों की माने तो प्रीति जिंटा ने सहवाग के साथ इस तरह बात पहली बार नहीं की है।

प्रीति जिंटा का कोच और मेंटोर के साथ व्यवहार पहले भी बेहद खराब रहा है। साल 2016 में प्रीति जिंटा ने पंजाब के मुख्य कोच संजय बागंड से बतमीजी की थी। इसके बाद वो चर्चा में बनी रही।

The post IPL 2018: राजस्थान से हार के बाद प्रीति जिंटा ने वीरेंद सहवाग से की थी बदसूलूकी,अब सहवाग ने भी दिया करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.