जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को अपने घर सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रन से हराकर अपना वजूद बनाए रखा है।
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने सीबीएसई के इस फैसले की जमकर की तारीफ, जानिएं क्यो
पंजाब ने पहले गेंदबाजी करते हुए राजस्थान को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 158 रनों पर सीमित कर दिया था। जवाब में केएल राहुल की उम्दापारी (95 नाबाद) के बावजूद किंग्स इलेवन 7 विकेट पर 143 रन ही बना पाया।
रायल्स बटलर के 58 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाए। राजस्थान ने इसी के साथ रविवार को इंदौर में किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों मिली हार का बदला चुकाया। पंजाब के अब 10 मैचों से 12 अंक है जबकि राजस्थान के 10 मैचों से 8 अंक हो गए हैं।