स्पोर्ट्स डेस्क। तूफानी फॉर्म में चल रहे जोस बटलर के लगातार पांचवे अर्धशतक की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने गत विजेता मुंबई इंडियंस को महत्वपूर्ण मुकाबले में 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर कर दिया है वहीं इसी जीत के साथ राजस्थान ने प्लेऑफ में पहुँचने की अपनी उम्मीदों को बरकररार रखा।
राजस्थान के कप्तान रहाणे ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के आमंत्रित किया। ओपनर एविन लेविस के 60 रन और अंतिम ओवर्स में हार्दिक पंड्या की 21 गेंदों में ताबड़तोड़ 36 रन की पारी की मदद से मुंबई ने 20 ओवर्स में 168 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर विफल रहे और पहली ही गेंद पर जोफरा आर्चर का शिकार बने।
हालाँकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने डार्सी शार्ट के रूप में अपना पहला विकेट पहले ही ओवर में गँवा दिया। लेकिन इसके बाद कप्तान रहाणे ने जोस बटलर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 104 रन तक पहुँचाया। रहाणे ने हार्दिक पंड्या की गेंद पर आउट होने से पहले 36 गेंदों में 37 रन बनाये। इसके बाद संजू सेमसन ने 14 गेंदों ने 26 रन की पारी खेली। बटलर ने मात्र 53 गेंदों में 94 रन की पारी खेली और 9 चौके और 5 छक्के लगाए।
इसी जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में 12 मैचों में 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर पहुँच गई है जहाँ वह कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के समान अंक हो गए है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम 12 मैचों में से मात्र 5 मैच जीतकर 19 अंकों के साथ छठे स्थान पर है और इस हार के साथ उसकी प्लेऑफ में पहुँचने की उम्मीदें भी लगभग समाप्त हो गई है।
Herald