राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किंग्स इलेवेन पंजाब ने रविवार को 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस दौरान किंग्स इलेवेन पंजाब के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की. जिस वजह से राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी थी.
किंग्स इलेवेन पंजाब की बल्लेबाजी के दौरान अच्छी पारी खेल कर मैच जिताने वाले के.एल राहुल ने गेंदबाजों की तारीफ की. इस दौरान उन्होंने तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई से कहा कि अगर वह उनका(एंड्रयू टाई) सामना कर रहे होते तो यह उनके लिए काफी मुश्किल होता.
एंड्रयू टाई ने ये कहा

राजस्थान के खिलाफ इस मैच में पंजाब की ओर से युवा गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर तीन विकेट लिए थे. जबकि एंड्रयू टाई ने संजू सैमसन और राहुल त्रिपाठी जैसे दो महत्वपूर्ण विकेट निकाले थे.
मैच के बाद एक इंटरव्यू के दौरान राहुल ने एंड्रयू से पूछते हुए कहा
”जब मैं स्टंप्स के पीछे खड़ा था, तो सोच रहा था अगर मुझे तुम्हारा सामना करना पड़ता तो ये मेरे लिए मुश्किल होता. तो एक गेंदबाज के तौर पर तुम क्या सोचते हो ?

राहुल द्वारा पूछे गए इस सवाल का जवाब देते हुए एंड्रयू टाई ने कहा
”मैच के दौरान मेरे पास अलग-अलग परिस्थिति के लिए अलग योजनाए होती हैं. यह सब कुछ विकेट पर निर्भर करता है. देखना होता कुछ गेंदे करने के बाद कैसा विकेट है फिर उसी मुताबिक आपको ढलना पड़ता है. मुझे हमेशा अलग-अलग स्थिति में गेंदबाजी करनी पड़ती है. तो मैं सिर्फ इस पर फोकस करने की कोशिश करता हूं”
पहले से योजना के बारे में एंड्रयू टाई ने कहा
”मेरी पहले से कोई योजना नहीं होती है. क्योंकि अगर आप टी-20 में पहले से बहुत ज्यादा अनुमानित हो जाएंगे तो कई बार चीज़ें उलट पड़ जाती हैं.”
इसके साथ ही एंड्रयू टाई ने अपने साथी गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा हमारे गेंदबाजी ग्रुप ने अभी तक शानदार गेंदबाजी की है.
The post IPL 2018: बुमराह, राशिद और भुवी नहीं बल्कि इस गेंदबाज के सामने बल्लेबाजी करने में राहुल को होती परेशानी appeared first on SportzWiki Hindi.