स्पोर्ट्स डेस्क:आज इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण का फाइनल मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। लेकिन इस बार आईपीएल फाइनल जीतने वाली और उपविजेता रहने वाली टीम पर जमकर पैसों की बारिश होने वाली है।
आईपीएल के हर सीजन में विजेता को मिलने वाली राशि में बदलाव होता रहता हैं। इस बार विजेता टीम को 20 करोड़ रुपए और उपविजेता टीम को 12.5 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी और इस बार विजेता टीम को पिछले साल की तुलना में 5 करोड़ रुपए अधिक दिए जाएंगे।
आईपीएल के 11वें सीजन में 40 करोड़ रुपए की राशि को 20 करोड़ रु विजेता टीम को 12.5 करोड़ रु उपविजेता टीम को और तीसरे नंबर पर रही टीम को 7.5 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी।
Herald