
जयपुर (स्पोर्ट्स डेस्क)। आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वैसे लोग उनकी बल्लेबाजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं ।
दरअसल मैच में पारी की शुरूआत करने उतरे पृथ्वी शॉ ने क्रीज पर आते ही आक्रामक तेवर दिखाए थे।उन्होंने 25 गेंदों में 47 रनों की पारी खेल टीम को मजबूत स्कोर की दहलीज तक पहुंचाया। पृथ्वी ने पारी के दौरान चार छक्के और चार चौके लगाए ।
उनकी धमाके दार बल्लेबाजी देखते कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी। जिसमें सारंग लिखते हैं ‘ये है उनका सीवी। पृथ्वी शॉ ने 10 फर्स्ट क्लास मैचों में पांच मारे हैं। उन्होंने रणजी और दिलीफ ट्रॉफी के डेब्यू में भी शतक जड़ा है ।
साल 2013 में स्कूल क्रिकेट यह 546 रन बना चुके हैं । पृथ्वी अंडर 19 के विश्वकप विजेता टीम के कप्तान है ।
साथ ही अयाज मेनन लिखते हैं ‘पृथ्वी शॉ को शुरूआत में प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना गया। लेकिन अब उन्हें टीम से बाहर नहीं रखा जा सकता है । टि्वटर यूज प्रशांत लिखते हैं,’स्वीकार करते हैं पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकट में अगले बड़े खिलाड़ी होने वाले हैं।
The post IPL 2018: पृथ्वी शॉ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखकर , बड़े-बड़े दिग्गजों के उड़ गए होश appeared first on समाचार नामा.




