Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2ND क्वालीफायर : कोलकाता और हैदराबाद के बीच होगी फाइनल के लिए जबरदस्त टक्कर

स्पोर्ट्स डेस्क:इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के फाइनल में आज कोलकाता और हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होगी। हैदराबाद चेन्नई से हारकर आईपीएल के इस दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में कोलकाता से आज भिड़ेगी और टीम जीतेगी वह रविवार को चेन्नई से फाइनल खेलेगी। आज दूसरा क्वालीफायर मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा और इस मैच में जो भी टीम हारेगी वह आईपीएल से बाहर हो जाएगी।

आईपीएल 11 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में हैदराबाद को हराने के बाद चेन्नई ने फाइनल में प्रवेश कर लिया था। इस सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा हैं। हैदराबाद की गेंदबाजी अच्छी है लेकिन बल्लेबाजी कमजोर नजर आती है।

दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता ने पिछले लगातार चार मैच जीते हैं, इनमें क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 25 रन से हराया वहीं हैदराबाद ने पिछले चार मैच लगातार हारे हैं। कोलकाता आज का मुकाबला भी उसके होमग्राउंड में होने से उसको फायदा मिल सकता है।



Herald