चेन्नई के सुपरकिंग्स आईपीएल की ट्राफी को जीतकर जब अपने घर चेन्नई पहुचें तो वहां के लोगों ने बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत किया .चेन्नई के रणबाँकुरे पहुचने के बाद अपनी अलग ही चमक दिखा रहे थे . दो साल के बैन के बाद आईपीएल में वापस लौटकर अपने आपको सिद्ध करने का मौका था. जिन्हें उन्होंने बड़ी ही बखूभी निभाया .धोनी की अगुवाई वाली टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी टीमों को पराजित तो किया ही इसके साथ अपनी धमाकेदार एंट्री भी कर दी .

धोनी ने मिलकर लिखी जीत की इबारत और फिर लिख दिया जीत का गाना
स्टीफन फ्लेमिंग ने जीत के बाद अपनी टीम के लिए स्टेडियम में गाना गाने का विचार टीम के सामने रखा. जिसे कप्तान धोनी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया और जीत की इबारत के साथ ही टीम के अन्य खिलाडियों के साथ मिलकर गाना भी बना दिया .
तिरुपति बाला जी पहुंची आईपीएल ट्राफी

आईपीएल ट्राफी जीतने के बाद टीम अपने घर चेनई पहुची तो वहां फैन्स का हुजूम उमड़ उठा . सबसे पहले ट्राफी को चेन्नई के प्रसिद्ध मंदिर तिरुपति बालाजी ले जाया गया. जहाँ पर पुजारियों ने विशेष पूजा की वहां पर मौजूद पुजारियों में भी अजब उत्साह दिखाई पड़ रहा था .
धोनी का बैग रहा आकर्षण का केंद्र
चेन्नई जाते समय धोनी अपनी यात्रा के दौरान एक बैग टाँगे दिखाई पड़े जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा .क्यूंकि इस बैग में कुछ ऐसा लिखा था जो लोगों को अपनी ओर खीच रहा था. यह बैग उन आलोचकों को जवाब दे रहा था जो धोनी को लेकर बड़े ही समय से जवाब मांग रहे थे.
उनके बैग पर लिखा था –आप हमें कभी नहीं देख पायेंगे क्योंकि हमारे जैसे लोग अस्तित्व में नहीं है, आप हमारे बारे में कुछ नहीं सुनेंगे क्योंकि हमारे जैसा कभी कोई हुआ ही नहीं है. हमारा अस्तित्व इसलिए नहीं है क्योंकि आपका अस्तित्व बना रहे हर मर्द अलग दिखता है हर मर्द शहंशाह होता है.
धोनी के बैग पर लिखा सन्देश भारतीय सेना का सूत्र वाक्य है. जो धोनी के ऊपर सटीक बैठता है. इस आईपीएल में धोनी ने 15 पारियों में 455 रन बनाए. जिससे धोनी ने अपने आलोचकों को कड़ा सन्देश दिया .
The post IPL ट्राफी जीतने के बाद खास जगह भेजी CSK ने ट्राफी, जाने क्यों और कहाँ appeared first on SportzWiki Hindi.