Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL Final 2018: चेन्नई और हैदराबाद के बीच होगी फाइनल जंग

स्पोर्ट्स डेस्क:आईपीएल 11वें सीजन का फाइनल मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद ने कोलकाता को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को तीन मैचों में हराया है।

आज अगर चेन्नई फाइनल में जीत हासिल करती है तो वह तीसरी बार चैंपियन बनेगी और अगर हैदराबाद मैच जीतती है तो वह दूसरी बार आईपीएल खिताब जीत सकती है। आईपीएल 2018 का फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

आज फाइनल मैच आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 सेलेक्ट एचडी पर भी देख सकते हैं। आईपीएल के इतिहास में चेन्नई ने 5 बार फाइनल खेली है और 3 में जीत और 2 में हार मिली है। इसलिए चेन्नई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।



Herald