Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL History: पिछले 11 साल से लेकर आज तक अटूट है इस दिग्गज क्रिकेटर का रिकॉर्ड... 

आईपीएल अब मनोरंजन और ग्लैमर का खेल बन चुका है। हर साल आईपीएल में फ्रेंचाइजी दिग्गज क्रिकेटर्स को करोड़ों में खरीदती हैं। आईपीएल सीरीज शुरू होते ही क्रिकेट प्रेमियों की दीवानगी देखते ही बनती है।
आपको बता दें कि आईपीएल 2018 के 11वें सीजन में हर रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं तथा टूट रहे हैं। लेकिन आईपीएल इतिहास का एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे पिछले 11 सालों से ले​कर आजतक कोई क्रिकेटर तोड़ नहीं पाया है।

जी हां, इस खिलाड़ी का नाम एडम गिलक्रिस्ट है। वास्तव में एडम गिलक्रिस्ट एक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस कारनामे को अंजाम दिया। साल 2013 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर खेलते समय विकेट कीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने केवल एक ही गेंद डाली और उसी गेंद पर एक विकेट ले लिया। 18 मई 2013 में पंजाब के धर्मशाला क्रिकेट ग्राउंड पर यह मैच किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था।

इस मैच को किंग्स इलेवन पंजाब ने 50 रनों से जीत लिया था। पंजाब ने इस मैच में निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर कुल 183 रन बनाए थे।बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आखिरी ओवर में बैटिंग करने के लिए हरभजन सिंह और लसिथ मलिंगा क्रीज पर मौजूद थे।

जबकि इनके विपरीत गेंदबाजी करने के गिलक्रिस्ट को भेजा गया। यह पहला मौका था जब कोई विकेटकीपर बल्लेबाज गेंदबाजी करने आया था। इस मौके का फायदा उठाकर हरभजन सिंह ने स्ट्रेट में शॉट खेला और यह गेंद सीधे गुरकीरत सिंह के हाथों में चली गई। इस प्रकार केवल गेंद फेंकने वाले इस बल्लेबाज गिलक्रिस्ट ने एक विकेट हासिल कर यह रिकॉर्ड बना लिया।



Herald