स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल का सीजन चल रहा है और इस सीजन का अंग महिला टीम पर चड़ा आज आयोजित वानखेडे स्टेडियम में प्रदर्शनी मैच में महिलाओ आईपीएल खेला गया जहां हरमनप्रीत कौर की टीम सुपरनोवा ने स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली ट्रेलब्लेजर्स को तीन विकेट से मात दी।
पहले खेलने उतरी स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम ट्रेलब्लेजर्स कुछ ज्यादा कमाल नही दिखा पायी और सुपरनोवा के सामने 129 रन का ही लक्ष्य रख पायी जिसमें ट्रेलब्लेजर्स की और से सूजी बेट्स ने सर्वाधिक 32 रन ही बना पायी और जेमिमा रौड्रिग्स ने 25 और दीप्ति शर्मा ने 21 रन की पारी खेली लेकिन कोई भी खिलाड़ी सुपरनोवा की गेंदबाजी के सामने ज्यादा नही टिक पाया।
सुपरनोवा की गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए मेगान शट 18 रन पर दो विकेट और एलिसे पेरी 20 रन पर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपरनोवा की टीम ने डेनियेले याट (24), मिताली राज (22) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (21) की छोटी-छोटी पारियों की मदद से सुपरनोवा ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 130 रन बनाकर जीत हासिल की।
Herald