स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 11 में आज एक मात्र एलिमिनेटर मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जायेगा। जहां राजस्थान रॉयल्स ने नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आज का मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है जों भी टीम आज मैच हारती है वह सीरिज से बाहर हो जाएगी।
साथ ही बताया जा रहा है की इस मैच में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। साथ ही बताया जा रहा है की अभी तक दोनों टीमों के बीच इडेन गार्डन्स पर अभी तक कुल छह मैच हुए है जिसमें से राजस्थान रॉयल्स की टीम केवल एक मैच जीतने में सफल हुई है।
कोलकाता नाइट राइडर्स: क्रिस लिन, सुनील नारायण, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान), आंद्रे रसेल, शुबमान गिल, पीयूष चावला, जे सियरलेस, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्ण।
राजस्थान रॉयल्स: राहुल त्रिपाठी, अजिंक्या रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, हेनरिक क्लासेन, स्टुअर्ट बिन्नी, के गोथम, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, ईश सोढ़ी, जयदेव उनादकट, बेन लॉफलिन।
Herald