Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL11: पंजाब के खिलाफ मैच में RCB ने जीता टॉस फील्डिंग का लिया फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क। आज आईपीएल 11वें सीजन का 48वां मैच इंदोर के होल्‍कर स्‍टेडियम में खेला जायेगा। यह मुकाबला किंग्‍स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच होने जा रहा है। जहां पंजाब के खिलाफ मैच में RCB ने टॉस जीत लिया है और कप्तान कोहली ने गेंदबाजी फैसला लिया है। का दोनों के लिए ही ये मुकाबला काफी अहम होगा क्योकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू प्लेऑफ में जाने के लिए एक तरह से यह अंतिम मोका है।

आईपीएल के 11वें सीजन में आज होने वाले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के लिये आज खेले जाने वाला मैच बेहद जरूरी हैं, क्‍योंकि इस मैच को जीतकर आरसीबी इस टूर्नामेंट में कई समीकरणों को बदलने की कोशिश करेगी, हालांकि बताया जा रहा है की आरसीबी आईपीएल से बाहर ही है लेकिन फिर भी इस मैच को एक अंतिम उम्मीद के रूप में देखा जा सकता हैं। पिछले मैच में आरसीबी ने विराट और डिविलियर्स की शानदार बैटिंग की बदौलत दिल्‍ली को बूरी तरह से रौंद दिया था, वही इस मैच में भी बैंगलूरू के लिए इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखना जरूरी होगा।

IPL11: आज होगा आरसीबी और पंजाब के बीच कडा मुकाबला, विराट सेना करेगी अश्विन की पलटन पर प्रहार

आईपीएल पाइंट टेबल की लिहाज से करें तो किंग्‍स इलेवन पंजाब ने अभी तक कुल 11 मैच खेले हैं जिनमे से 6 में जीत दर्ज की हैं, आरसीबी ने इस टूर्नामेंट में कोई खास प्रदर्शन नही किया हैं। आरसीबी ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 11 मैच खेले हैं जिनमें से मात्र 4 मैचों में जीत दर्ज की हैं।



Herald