Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL11:  SRH के खिलाफ CSK ने जीता टॉस और किया गेंदबाजी का फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क। आज आईपीएल के 11 में प्लेऑफ मुकाबले की शुरुआत आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच से होने जा रही है जहां चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। सनराइज़र्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा स्कोर करने का प्रयास करेगा।

चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइज़र्स हैदराबाद दोनों टीमों के लीग चरण में 18 अंक रहे लेकिन रनरेट के आधार पर हैदराबाद शीर्ष पर रही। वानखेड़े स्टेडियम पर यह मुकाबला जीतने वाली टीम सीधे 27 मई को होने वाले फाइनल में जगह बनायेगी। और बताया जा रहा है की हारने वाली टीम को कोलकाता में 25 मई को दूसरा क्वालीफायर खेलना होगा।

IPL 2018 : पहले क्वालीफ़ायर में आज इन दो टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर, जीतने वाले टीम की होगी फाइनल में एंट्री

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम फाइनल खेला जाएगा जिसकें लिए आज जीतने वाली टीम अपनी जगह बना लेगी। हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन और उनकी टीम चाहेगी की इस मैच में जीत दर्ज कर वह फाइनल में प्रवेश करें। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम ने इस साल टूर्नामेंट से 2 साल के बैन के बाद वापसी की है तो वह इस मैच को हर हाल में जीतना चायेगा।



Herald