स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाइटराइडर्स ने आज यहां इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टास जीत कर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।हैदराबाद चेन्नई से हारकर आईपीएल के इस दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में कोलकाता से आज भिड़ेगी और टीम जीतेगी वह रविवार को चेन्नई से फाइनल खेलेगी।
आज दूसरा क्वालीफायर मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा और इस मैच में जो भी टीम हारेगी वह आईपीएल से बाहर हो जाएगी।अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद का केकेआर पर पलड़ा भारी रहा है। केन विलियम्सन की कप्तानी वाली हैदराबाद 18 अंकों के साथ शीर्ष पर रही, जबकि दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली केकेआर के पास 16 अंक ही थे।
सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, शाकिब अल-हसन, मनीष पांडे, कार्लोस ब्रैथवेट, यूसुफ पठान, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), राशिद खान, रिक्की भुई, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, टी. नटराजन, मोहम्मद नबी, बासिल थम्पी, के. खलील अहमद, संदीप शर्मा, सचिन बेबी, क्रिस जोर्डन, तन्मय अग्रवाल, श्रीवत्स गोस्वामी, बिपुल शर्मा, मेहेदी हसन और एलेक्स हेल्स।
कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, मिशेल जानसन, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, शुभमन गिल, इशांक जग्गी, नीतीश राणा, विनय कुमार, अपूर्व वानखड़े, रिंकू सिंह, शिवम मावी, कैमरून डेलपोर्ट, जेवोन सियर्ल्स, टॉम कुरैन और प्रसिद्ध कृष्णा।
Herald