Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL11 : जब SRH से KKR  ने हारा मैच तो भावुक हो गए दिनेश कार्तिक

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 11 में कल हुए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का समाना करना पड़ा और फाइनल में जाने का सपना टूट गया। अब सनराइजर्स हैदराबाद रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स से फाइनल मुकाबला खेलेगा। बताया गया गया है की जब कोलकाता नाइटराइडर्स दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में हारी तो कोलकाता के कप्तान और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक भावुक हो गए।

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने भावुक होकर कहा, ' मेने इस हार के बारे में कभी नही सोचा था और अब मुझे इस हार को पचाना मुश्किल हो रहा है। हमने टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अंतिम मौके पर हम मैच को फिनिश नहीं कर पाए। इस हार से मैं खुद को बहुत ही दुखी महसूस कर रहा हूं।

साथ ही दिनेश कार्तिक ने कहा की हमने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने के दौरान जब अपना अच्छा प्रदर्शन नही कर पाए उन्होंने कहा की वह 10 ओवर तक गेम में टिके थे लेकिन बीच में कुछ खराब शॉट खेलने के कारण अपना विकेट खो दिया। उन्होंने कहा कल के मुकाबले में मुझे और रॉबिन उथप्पा को अच्छा प्रदर्शन करना चाइये था। उन्होंने कहा की टीम में कल लिन ने अच्छा प्रदर्शन किया है।'



Herald