स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 11 का अंतिम पड़ाव चल रहा है और हर टीम अपना पूरा दम लगाकर सीरिज जीतने के कोशिश कर रही है और कुछ टीमे अभी प्लेऑफ में जाने के लिए कोशिश कर रही है। ऐसा ही एक मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेल जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
बताया जा रहा है की सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट टेबल पर टॉप पर बनी हुई है।लेकिन आज बैंगलोर के लिए मुकाबला कर हाल में जीतना होगा। विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू घरेलू सिर्फ इस टूर्नामेंट में अपनी उम्मीद बनाए रखने के लिए इस मैच को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। बात करे पॉइंट टेबल की तो सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक 12 मैच खेल है जिसमें से टीम को नौ मैचों में जीत मिली है तो वहीं तीन मैचों में उन्हे हार का सामना करना पड़ा है।
जिसके कारण हैदराबाद 18 अंकों के साथ पहले ही प्ले ऑफ में पहुंच चुकी है। आज के मैच में आरसीबी के फैंस की नजर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की बैटिंग पर होगी क्योंकि पिछले मैच में इस जोडी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था।
Herald