स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 11 में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 9 विकेट से हरा दिया। मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली की टीम ने 187 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। इस मैच में दिल्ली मैच हार गयी लेकिन इस मैच के हीरो बने दिल्ली के 20 वर्षीय युवा विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत। पंत ने इस मैच में की शतकीय पारी खेली और नाबाद 128 रन बनाए।
दिल्ली डेयरडेविल्स के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सनराइज़र्स हैदराबाद 63 गेंदों पर नाबाद 128 रन बनाए इस पारी में पंत ने 15 चौके और 7 छक्के लगाए। 2016 में अंडर-19 विश्व कप में अपना जलवा दिखाने के बाद पंत को आईपीएल 2017 में जगह मिली। पंत ने अंडर-19 विश्व कप जमकर रण बनाये और आईपीएल में अपनी जगह पक्की की लेकिन पारिवारिक परेशानियों के चलते वह आईपीएल 2017 में कुछ खास नही कर पाए। बताया जाता है की जब वह आईपीएल 2017 में खेल रहें थे तब उनके पिता ये दुनिया छोडकर चले गए और पंत को बीच आईपीएल में उनका अंतिम संस्कार करने जाना पड़ा। ये उनके लिए बहुत बड़ा सदमा था।
साथ ही बताया जाता है की पंत ने छोटी सी उम्र में ही बहुत परेशानियों का सामना किया है। उन्होंने ऐसे दिन देखे है की कोई कमजोर इंसान टूट जाता लेकिन वह गुरूद्वारे में रात बिताकर और लंगर का खाना खाकर भी क्रिकेट की प्रेक्टिस करते थे। आज उस ही महेनत का परिणाम पंत को मिला।
Herald