Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL11: राजस्थान के खिलाफ आज धोनी बना सकते है ये रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 11 का आज चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच इस सीजन का 43वां मुकाबला राजस्थान के होमग्राउंड पिच सवाई मानसिंह स्‍टेडियम खेला जाएगा। राजस्थान के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। राजस्थान की टीम ये मैच हारती हैं तो आईपीएल के 11वें सीजन से बाहर होने का रास्‍ता साफ हो जायेगा।

राजस्थान के लिए नही बल्कि धोनी के लिए भी आज का मुकाबला काफी अहम है। अगर आज के मैच में धोनी 63 रन लेते है तो उनके टी-20 क्रिकेट में अपने 6,000 रन पूरे कर लेंगे। साथ ही आईपीएल में अपने 4000 रन पुरे कर लेगे। अब देखना होगा की धोनी आज राजस्थान के खिलाफ अपना ये रिकॉर्ड बना पाते है या नही।

बात अगर पाइंट टेबल के लिहाज से करें तो राजस्‍थान ने इस टूर्नामेंट में अब तक कोई खास प्रदर्शन नही किया हैं। इस टूर्नामेंट में राजस्‍थान ने अब तक कुल 10 मैच खेले हैं जिनमें से 4 में जीत दर्ज की हैं वही चेन्‍नई ने इस टूर्नामेंट में अच्‍छे प्रदर्शन की बदौलत 10 में से 7 मैचों में जीत दर्ज की हैं।



Herald