स्पोर्टस डेस्क। आईपीएल के 11वें सीजन में आज सनराईजर हैदराबाद की टक्कर रॉयल चैलेंजर बैंगलूरू से होने वाली हैं। ये मैच बैंगलूरू के घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाने वाला हैं। आईपीएल के 11वें सीजन का ये 51वां मैच होगा जो आज रात आठ से खेलेा जाने वाला हैं। आज के मैच में आरसीबी इस टूर्नामेंट के कई मैचों का समीकरण बदलने पर ध्यान देगी।
आईपीएल 11 के आज खेले जाने वाले मैच में आरसीबी की कमान विराट कोहली के हाथों में होगी वही बैंगलूरू की कप्तानी कैन विलियम्सन करेंगें। बात अगर पाइंट टेबल के लिहाज से करें तो आरसीबी ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 12 मैच खेले हैं जिनमे से मात्र 5 में जीत दर्ज करवाई हैं, वहीं हैदराबाद ने इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 12 मैचों में से 9 मैच अपने नाम कियें हैं। आज के मैच में आरसीबी के फैंस की नजर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की बैटिंग पर होगी क्योंकि पिछले मैच में इस जोडी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था।
संभावित टीमें-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, ब्रेंडन मैकुलम, क्रिस वोक्स, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मोईन अली, क्विंटन डी कॉक, उमेश यादव, युजेंद्र चहल, मनन वोहरा, कुलवंत खेजोलिया, अनिकेत चौधरी, नवदीप सैनी, मुरुगन अश्विन, मनदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, मोहम्मद सिराज, पार्थिव पटेल, अनिरुद्ध जोशी, पवन देशपांडे, टिम साउथी, कोरी एंडरसन।
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), शिखर धवन, मनीष पांडे, भुवनेश्वर कुमार, रिद्धिमान साहा, सिद्धार्थ कौल, दीपक हुड्डा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, यूसुफ पठान, श्रीवत्स गोस्वामी, रिकी भुईए बासिल थम्पी, टी. नटराजन, सचिन बेबी, बिपुल शर्मा, मेहंदी हसन, तन्मय अग्रवाल, एलेक्स हेल्स, कार्लोस ब्रैथवेट, राशिद खान, शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी और क्रिस जॉर्डन।
Herald