स्पोर्ट्स डेस्क:राॅयल चैलेंजर्स बेंगलूरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हराकर खुद को प्लेआॅफ की दौड़ में बरकरार रखा लिया है। बेंगलूरु ने हैदराबाद को 218 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन हैदराबाद ने 204 रन ही बना सकी और मैच 14 रनों से हार गई। इस मैच के बेंगलूरू के 13 मैचों में छह जीत से 12 अंक हो गये हैं और वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गयी है।
इस आईपीएल में आरसीबी सहित चार टीमें किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रायल्स, मुंबई इंडियंस 12-12 अंक लेकर प्लेआॅफ की दौड़ में बनी हुई हैं। राॅयल चैलेंजर्स बेंगलूरु ने एबी डिविलियर्स (69) और मोईन अली (65) के अर्धशतकों की बदौलत छह विकेट पर 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन 81 रन और मनीष पांडे नाबाद 62 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी तथा दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिये 67 गेंद में 135 रन की शतकीय साझेदारी के बाद भी टीम को जीत नहीं दिला सकें।
Herald