Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL11: आज होंगें दो बडे मैच, दिल्‍ली से भिडेगी मुंबई वहीं चेन्‍नई से होगा पंजाब का मुकाबला

स्‍पोर्टस डेस्‍क। आईपीएल के 11वें सीजन में अब प्‍लेऑफ की दौड शुरू हो चुकी हैं। फटाफट क्रिकेट के इन रोमांचक मैचों में आज दो बडे मैच खेले जाने वाले हैं। आज होने वाले मुकाबलों में पहला मैच शाम 4 बजे से दिल्‍ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जायेगा। इस मैच के बाद रात आठ बजे से खेले जाने वाला मुकाबला पुणे के महाराष्‍ट्र क्रिकेट एसोसिएशनस इंटरनेशनल स्‍टेडियम पर चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और किंग्‍स इलेवन पंजाब के बीच खेला जायेगा।

आईपीएल के 11वें सीजन में आज का पहला मुकाबला दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जायेगा। बात अगर पाइंट टेबल के लिहाज से करें तो मुंबई ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 13 मैच खेले हैं जिनमें से मात्र 6 मैचों में जीत दर्ज की हैं। वहीं दिल्‍ली ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल खेले गये 13 मैचों में से मात्र 4 मैचों में जी दर्ज की हैं।

आईपीएल के 11वें सीजन में आज का दूसरा मैच चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और किंग्‍स इलेवन पंजाब के बीच खेला जायेगा। बात अगर पाइंट टेबल के लिहाज से करें तो चेन्‍नई ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 13 मैच खेले हैं जिनमें से 8 मैच अपने नाम किये हैं। वहीं पंजाब ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 13 मैचों में से 6 मैचों में जी दर्ज की हैं।



Herald