Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL11: फाइनल में खिलाड़ियों का ही नहीं इस सितारों का भी दिखेगा जलवा

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 11 के इस सीजन का अब अतिम पड़ाव चल रहा है और इसमें अब मात्र 2 मैच बाकि है फिर आईपीएल के इस सीजन का एंड हो जाएगा और इसको यादगार बनाने के लिए आईपीएल कोई कमी नही रख रहा है इसलिए अभी से ही इसके समापन समारोह की तैयारियां शुरू कर दी है। साथ ही बताया जा रहा है की समापन समारोह में बॉलीवुड की कई हस्तियाँ नजर आ सकती है।

खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है की 27 मई को मुम्बई में होने वाले आईपीएल समापन समारोह में बॉलीवुड के कई कलाकार अपना जलवा दिखाते नजर आयेगे। बताया जा रहा है की समापन समारोह से पहले और फाइनल मुकाबले से पहले एक ग्रैंड फिनाले शो किया जाएगा। जिसमे बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आयेगे।

आईपीएल 11 के सीजन का समापन समारोह 27 मई को आयोजित है और उससें पहले दो दिग्गज टीमों में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। साथ ही बताया गया है की समारोह में बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान, जैकलीन फर्नाडीज, करीना कपूर सहित कई कलाकार अपना जलवा दिखाएंगे। साथ ही सलमान खान और जैकलीन फर्नाडीज अपनी आने वाली फिल्म रेस 3 के गाने पर पर्फोरम करते नजर आयेगे।



Herald