स्पोर्टस डेस्क। आईपीएल के 11वें सीजन में आज होने वाला मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच खेला जायेगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के लिये आज खेले जाने वाला मैच बेहद जरूरी हैं, क्योंकि इस मैच को जीतकर आरसीबी इस टूर्नामेंट में कई समीकरणों को बदलने की कोशिश करेगी, हालांकि आरसीबी टूर्नामेंट में पहले ही बाहर हो चुकी हैं। पिछले मैच में आरसीबी ने विराट और डिविलियर्स की शानदार बैटिंग की बदौलत दिल्ली को बूरी तरह से रौंद दिया था, वही इस मैच में भी बैंगलूरू के लिए इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखना जरूरी होगा। आज खेले जाने वाला मुकाबला आईपीएल टूर्नामेंट का 48वां मैच होगा जो कि इंदोर के होल्कर स्टेडियम में खेला जायेगा।
बात अगर पाइंट टेबल की लिहाज से करें तो किंग्स इलेवन पंजाब ने अभी तक कुल 11 मैच खेले हैं जिनमे से 6 में जीत दर्ज की हैं, आरसीबी ने इस टूर्नामेंट में कोई खास प्रदर्शन नही किया हैं। आरसीबी ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 11 मैच खेले हैं जिनमें से मात्र 4 मैचों में जीत दर्ज की हैं। आज के मैच में आरसीबी की कमान विराट कोहली के हाथों में होगी वही पंजाब की कप्तानी आर. अश्विन करेंगें।
संभावित टीमें-
किंग्स इलेवन पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), युवराज सिंह, अक्षर पटेल, करूण नायर, क्रिस गेल, डेविड मिलर, एरॉन फिंच, लोकेश राहुल, मार्कस स्टोइनिस, अंकित राजपूत, मयंक अग्रवाल, मनोज तिवारी, मोहित शर्मा, बरिंदर शरण, मुजीब उर रहमान, एंड्रयू टाई, मंजूर डार, अक्षदीप नाथ, मयंक डागर, प्रदीप साहू।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, ब्रेंडन मैकुलम, क्रिस वोक्स, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मोईन अली, क्विंटन डी कॉक, उमेश यादव, युजेंद्र चहल, मनन वोहरा, कुलवंत खेजोलिया, अनिकेत चौधरी, नवदीप सैनी, मुरुगन अश्विन, मनदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, मोहम्मद सिराज, पार्थिव पटेल, अनिरुद्ध जोशी, पवन देशपांडे, टिम साउथी, कोरी एंडरसन।
Herald