स्पोर्ट्स डेस्क:आईपीएल 2018 का फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर चेन्नई ने तिसरी बार ये खिताब अपने नाम कर लिया है। लेकिन केन विलियमसन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद को फारनल में हार का सामना करना पड़ा लेकिन हैदराबाद के कप्तान ने इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है।
इस आईपीएल में केन विलियमसन एक मात्र ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने सात सौ रन का आंकड़ा पार किया है। विलियमसन ने इस सीजन के 17 मैचों में 52.50 की औसत से 735 रन बनाकर इस सीेजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है।
केन विलियमसन के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भारतीय है जिसमें दूसरे स्थान पर दिल्ली डेयरडेविल्स के ऋषभ पंत है जिन्होंने 14 मैचों में 684 बनाए है। इसके बाद तीसरे स्थान पर रहें किंग्स इलेवन पंजाब के लोकेश राहुल ने 14 मैचों में 659 रन बनाए है। चौथे नम्बर पर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने 16 मैचों में 602 रन बनाए है।
Herald