स्पोर्ट्स डेस्क।आईपीएल के 11वें संस्करण में आज दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जायेगा। मैच दिल्ली के होमग्राउंड मैदान फिरोजशाह कोटला के उपर खेला जा रहा है रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है इससे पहले आईपीएल के इस सीजन में अब तक दोनो ही टीमों ने कुछ खास प्रदर्शन नही किया हैं।
दिल्ली डेयर डेविल्स के इस सीजन में खेले गए अपनेे आठ मैचों में उसे छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है जबकि दो ही मैच अब तक टीम जीत पाई हैपॉइंट टेबल पर आठवें नंबर पर बनी हुई हैदिल्ली को इस टूर्नामेंट में बने रहने केराजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मैच कोजीतना होगा।राजस्थान की ओर से बल्लेबाजी में संजू सैमसन और गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
राजस्थान रॉयल्स सात मैचों में छह अंक लेकर छठे स्थान पर है टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही है।पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को सनराईजर्स हैदराबाद से 11 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। दिल्ली कप्तान श्रेयस ने पहले ही मैच में कोलकाता के खिलाफ 40 गेंदों पर नाबाद 93 रन की शानदार पारी खेली थी अब देखना होगा की आज वो अपनी टीम के लिए क्या कर पाते है।