स्पोर्टस डेस्क। आईपीएल के 11वें सीजन में आज खेले जाने वाला मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा है। 11वें संस्करण का 52वां मैच होगा जो दिल्ली के घरेलू क्रिकेट मैदान फिरोजशाह कोटला पर खेला जा रहा है जहां चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
दोनों ही टीम के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण नही होगा क्योकि इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स आईपीएल के 11वें सीजन में प्लेऑफ की दौड से बाहर हो चुकी हैं लेकिन चेन्नई मैच जीतकर अपने 2 अंक और बढ़ा लेगी।
दिल्ली की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी वही चेन्नई की कप्तानी एमएस धोनी संभालेंगें। बात अगर पाइंट टेबल के लिहाज से करें तो चेन्नई ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 12 मैच खेले हैं जिनमें से 8 मैच अपने नाम दर्ज करवाएं हैं वहीं दिल्ली की टीम ने इस टूर्नामेंट में लचर प्रदर्शन करते हुए कुल 12 मैचों में से सिर्फ 3 मैच में जीत दर्ज की हैं।
Herald