स्पोर्टस डेस्क। आईपीएल के 11वें सीजन में आज खेले जाने वाला मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा। ये मुकाबला आईपीएल के 11वें संस्करण का 52वां मैच होगा जो दिल्ली के घरेलू क्रिकेट मैदान फिरोजशाह कोटला पर खेला जायेगा। इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स आईपीएल के 11वें सीजन में प्लेऑफ की दौड से बाहर हो चुकी हैं मगर ये मैच जीतकर दिल्ली की टीम आईपीएल की पाइंट टेबल में फेरबदल करने की कोशिश कर सकती हैं।
आज खेले जाने वाले मैच में दिल्ली की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी वही चेन्नई की कप्तानी एमएस धोनी संभालेंगें। बात अगर पाइंट टेबल के लिहाज से करें तो चेन्नई ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 12 मैच खेले हैं जिनमें से 8 मैच अपने नाम दर्ज करवाएं हैं वहीं दिल्ली की टीम ने इस टूर्नामेंट में लचर प्रदर्शन करते हुए कुल 12 मैचों में से सिर्फ 3 मैच में जीत दर्ज की हैं।
संभावित टीमें-
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), शेन वॉटसन, अम्बाती रायडू, सुरेश रैना, सेम बिल्लिंग्स, रविंद्र जड़ेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर,मोनू सिंह, ध्रुव शोरे, क्षितिज शर्मा, चैतन्य बिश्नोई, कर्ण शर्मा।
दिल्ली डेयरडेविल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), गौतम गंभीर, क्रिस मॉरिस, ग्लेन मैक्सवेल, ऋषभ पंत, जेसन रॉय, कॉलिन मुनरो, मोहम्मद शामी, अमित मिश्रा, पृथ्वी शॉ, राहुल तेवाटिया, हर्षल पटेल, डैनियल क्रिश्चियन, विजय शंकर, अवेश खान, शाहबाज नादीम, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, नमन ओझा, गुरकेरत सिंह मान, एम कालरा, अभिषेक शर्मा, संदीप, सायन घोष, लिआम प्लंकेट।
Herald